नमस्ते, मैं तैया हूँ(TAY-uh / teɪ.ə)
मैं एक कॉपीराइटर और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हूँ | मुझे समुदाय के नज़रिए से सोशल जस्टिस, हेल्थ, लॉ और पॉलिसी से जुड़ी कहानियाँ साझा करना पसंद है | मेरा जन्म किटिमैट में हुआ और मैं वहाँ हैसला (Haisla) समुदाय के साथ बड़ी हुई हूँ | उत्तरी BC में रहने की चुनौतियों को मैं गहराई से समझती हूँ, विशेषकर हेल्थकेयर और आवश्यक सेवाओं की सीमित उपलब्धता को | यही अनुभव मेरी कहानी कहने की शैली और एंगेजमेंट स्ट्रेटेजी विकसित करने के तरीके को आकार देता है |
संचार रणनीति, कॉपी-एडिटिंग, प्रोजेक्ट प्रबंधन और संकट-प्रतिक्रिया में मुझे 5+ वर्षों का पेशेवर अनुभव है, विशेष रूप से निम्न क्षेत्रों में:
मार्केटिंग
जनसंपर्क (PR)
गैर-लाभकारी संचार
क़ानून, स्वास्थ्य और नीति
इवेंट मैनेजमेंट
हाल ही में मैंने अपनी दादी की देखभाल के लिए एक योजनाबद्ध करियर अवकाश लिया था | अब मैं पूर्णकालिक कार्य में पुनः लौटने के लिए तैयार हूँ | मेरे पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, एक भरोसेमंद वाहन उपलब्ध है, और उपयुक्त अवसर के लिए यात्रा या स्थान परिवर्तन करने के लिए इच्छुक हूँ |
कनाडा में कई मूलनिवासियों की तरह, मैंने भी बड़े होने पर अपनी मातृभाषा (फ़िजी-हिंदी) नहीं सीखी | मैंने फ़िजी-हिंदी बोलना अपने आउवा से तब सीखा जब मैं बड़ी हो गई | मेरी हिंदी शायद परिपूर्ण न हो, लेकिन मैं अपने परिवार में अकेली हूँ जो हिंदी पढ़ और लिख सकती हूँ – और मुझे इस पर गर्व है |